Skip to main content

PMT,PPMT,IPMT, FV,

नमस्कार! एक बार फिर से आपका ग्लोबनेट  एजुकेशन एक्सेल क्लास मैं स्वागत हैं
आज हम एक्सेल मैं लोन, प्रिंसिपल अमाउंट और इंटरेस्ट कैसे निकलते हैं वो सीखेंगे PMT,PPMT,IPMT और FV की सहायता से।
मान लीजिये विजय ने बुलेट ३५०CC एक बाइक खरीदी।  जिसकी कीमत हैं  १,५०,००० (एक लाख पच्चास हजार ) जिसमें विजय ने ३०,००० तीस हजार डाउन पेमेंट की और १,२०,००० (एक लाख बीस हजार) का लोन लिया। जिसका रेट ऑफ़ इंटरेस्ट ७% हैं। यह लोन विजय ने २ साल के लिए लिया हैं। अब हमें यह जानना हैं की विजय को हर महीने मैं कितना इ एम् ई (किस्ते) देना होगा। आइये इसे हम PMT फॉर्मूले की हेल्प से हल करेंगे।

  • PMT FORMULA

यहाँ पर आप देखेंगे की B6 मैं विजय को हर महीने ५३७३ रुपए देने होंगे।  आइये अभी हम इस फॉर्मूले को समझते हैं सब से पहले आपको
१) B6 मैं =PMT फार्मूला टाइप करे।
२) टैब बटन प्रेस करे।
३) RATE मैं आप ७%/१२ लिखे या B4 मैं क्लिक करे। यहाँ पर हम रेट ऑफ़ इंटरेस्ट को १२ महीने से डिवीड करेंगे।
4)NPER मैं आप  B5 या २४ को सेलेक्ट करे। NPER का मतलब हैं नंबर पर ईयर ,( साल मैं १२ महीने होते हैं , हमेशा साल को १२ महीनो से गुणा करे )
५) PV मैं आप B3 को सेलेक्ट करे  या  1,20,000 लिखे .PV का मतलब प्रेजेंट वैल्यू।
६) FV मैं 0 लिखे या नहीं भी लिखे तो चलेगा।  FV का मतलब होता हैं फ्यूचर वैल्यू
७) एंटर प्रेस करे।
रिजल्ट मैं आपको -५३७२.७१  दिखाई देगा।  अब आपको - निकलना हैं तो फॉर्मूले मैं B3 के आगे - जोड़ना हैं।
  • PPMT 
अब हम PPMT फार्मूला से  EMI मैं से कितना प्रिंसिपल अमाउंट कटा वो देखंगे।
1) B7 सेलेक्ट करे।
२) =PPMT फार्मूला टाइप करे।
३) टैब  बटन प्रेस करे।
४) RATE मैं आप ७%/१२ लिखे या B4 मैं क्लिक करे। यहाँ पर हम रेट ऑफ़ इंटरेस्ट को १२ महीने से डिवीड करेंगे।
५) PER मैं आप महीने लिखे।  जैसे हम १ लिखेंगे। मतलब १ महीने का कितना प्रिंसिपल अमाउंट हम दे रहे है।
६)NPER मैं आप  B5 या २४ को सेलेक्ट करे। NPER का मतलब हैं नंबर पर ईयर ,( साल मैं १२ महीने होते हैं , हमेशा साल को १२ महीनो से गुणा करे )
७) PV मैं आप B3 को सेलेक्ट करे  या  1,20,000 लिखे .PV का मतलब प्रेजेंट वैल्यू।
८) FV मैं 0 लिखे या नहीं भी लिखे तो चलेगा।  FV का मतलब होता हैं फ्यूचर वैल्यू
९) एंटर प्रेस करे।
अब आप देखंगे की आपकी EMI मैं से 4672.७१ एक महीने का प्रिंसिपल अमाउंट कटा है। 
=PPMT(B4/12,1,B5,-B3)

नोट : फॉर्मूले मैं आप देखंगे की हमने १ लिखा हैं वो इसलिए क्युकी यहाँ पर हम १ महीने की बात कर रहें हैं। 

  • IPMT 
IPMT फार्मूला मैं हम सीखेंगे की इंटरेस्ट(ब्याज) विजय की  EMI मैं से कितना कटा। या इंटरेस्ट निकलना। 













1) B८  सेलेक्ट करे।
२) =IPMT फार्मूला टाइप करे।
३) टैब  बटन प्रेस करे। 
४) RATE मैं आप ७%/१२ लिखे या B4 मैं क्लिक करे। यहाँ पर हम रेट ऑफ़ इंटरेस्ट को १२ महीने से डिवीड करेंगे।
५) PER मैं आप महीने लिखे।  जैसे हम १ लिखेंगे। मतलब १ महीने का कितना इंटरेस्ट /ब्याज  हम दे रहे है।
६)NPER मैं आप  B5 या २४ को सेलेक्ट करे। NPER का मतलब हैं नंबर पर ईयर ,( साल मैं १२ महीने होते हैं , हमेशा साल को १२ महीनो से गुणा करे )
७) PV मैं आप B3 को सेलेक्ट करे  या  1,20,000 लिखे .PV का मतलब प्रेजेंट वैल्यू।
८) FV मैं 0 लिखे या नहीं भी लिखे तो चलेगा।  FV का मतलब होता हैं फ्यूचर वैल्यू
९) एंटर प्रेस करे।
आपको रिजल्ट दिखाई देगा।  ७०० रुपए। 
अगर अब आप PPMT+IMPT = PMT
                      4672.71 + 700 = 5372.71 दिखाई देगा।

अब तक हमने सीखा एक महीने का EMI , प्रिंसिपल अमाउंट और इंटरेस्ट अमाउंट निकलना। अब हम सीखेंगे २४ महीने EMI, PRINCIPAL AND INTEREST अमाउंट कैसे निकलते हैं।  आइये देखें।
सब से पहले हम एक टेबल बना लेंगे।
१) जिसमें कॉलम वाइज MONTH, PPMT,IPMT, AND EMI  लिखंगे।

२) MONTH कॉलम मैं हम ऑटोफिल टूल की हेल्प से १ से २४ महीने लिखंगे।

३)  PPMT मैं फार्मूला लिखंगे और यहाँ पर हम अब्सोलुटे रेफेन्स का इस्तेमाल करेंगे। तो हमारा फार्मूला कुछ इस तरहा होगा।   =PPMT($B$4/12,D10,$B$5,-$B$3)
नोट :अब आप फॉर्मूले  मैं देख रहने होंगे की D10 कहा से आया ? D10 पर दरअसल महीने लिखे हैं। आप यहाँ पर १,२,३ का भी इस्तेमाल कर सकते हो. 

४) अब आप थीन  प्लस साइन की हेल्प से २४ मंथ तक इसे ड्रैग करे।  आपको  हर महीने का प्रिंसिपल अमाऊंट दिखाई देगी 
५) IPMT कॉलम मैं  फार्मूला लिखे और अब्सोलुटे रेफेन्स का इस्तेमाल करे। फार्मूला कुछ इस तरहा होगा।=IPMT($B$4/12,D10,$B$5,-$B$3)   

६) अब आप थीन  प्लस साइन की हेल्प से २४ मंथ तक इसे ड्रैग करे।  आपको  हर महीने का इंटरस्टे अमाऊंट दिखाई देगी।

७) EMI  कॉलम मैं =प्रिंसिपल + इंटरेस्ट को ऐड करे। =E10+F10 तो आपको यहाँ पर EMI दिखाई देगी।
नोट : EMI २४ मंथ्स तक एक ही रहेगी , सिर्फ आपका प्रिंसिपल और इंटरेस्ट चेंज होते रहेंगे। अगर आप टेबल मैं देखंगे तो पाहिले महीने मैं इंटरेस्ट ७०० रु थी जबकि २४ मोनथस मैं ३१. १६ रु होगी हैं। और आपका प्रिंसिपल अमाउंट बढ़ गया हैं।
अब आप देखंगे की १,२०,००० पर हमने कितना इंटरेस्ट बारा हैं।  ८९४५.०३ 

  • FV
अब हम यहाँ पर सीखेंगे FV का इस्तेमाल करना। ऊपर इसे हमने इस्तेमाल नहीं किया था। FV का मतलब होता हैं फ्यूचर वैल्यू जी हा। "फ्यूचर वैल्यू " मान लीजिये
किसी बैंक मैं आप हर महीने १००० एक हजार रु जमा करते हैं। ८%  रेट ऑफ़ इंटरेस्ट से ५ साल के लिए।  पाँच साल बाद आपको कितना पैसे मिलेंगे , आइये जानते हैं। 
आप देखंगे फ्यूचर वैल्यू ७३४७६.८६ हैं।
 सब से पहले टेबल बनालेंगे जैसे ऊपर दिया हैं।
B4 मैं फार्मूला टाइप करे।
=FV(B1/12,B2,-B3)

उम्मीद करता हूँ की आपको आज का ब्लॉग समझ मैं आया होगा। या कुछ सुझाव हैं तो प्लीज कमेंट करे। और शेयर जरूर करे। धन्यवाद।🙏


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Pivot Table, Pivot chart, Tables, AND Slicers

हेलो, कैसे हो आप सब? आज हम बात करेंगे एक्सेल मैं सब से पॉपुलर टूल की पाइवोट और पिवोट टेबल जैसे भी आप इससे कहे। पिवोट टेबल सरल शब्दो मैं कहु तो पिवोट टेबल आपके डाटा की समरी हैं। आइये इसे हम जानते हैं और समझते हैं। मान लीजिये हमारे पास बहुत सारा डाटा हैं और उस डाटा कीहमें समरी निकालनी हैं तो उसे हम पिवोट टेबल की हेल्प से कर सकते हैं। मेरे पास एक छोटा टेबल हैं उसके जरिये मैं आपको बताना चाहूंगा।   टेबल मैं से हमें जेंडर वाइस सभी डिपार्टमेंट की एवरेज सैलरी निकालनी हैं।  १) इन्सर्ट मेनू पर क्लिक करे  २)पिवोट टेबल सेलेक्ट करे  अब आप देखेंगे की आपके सामने क्रिएट पिवोट टेबल दिखाई देगी।  १) सेलेक्ट अ टेबल और रेंज मैं हम पुरे टेबल को  सेलेक्ट करेंगे  २) न्यू वर्कशीट अगर अपने डाटा की समरी न्यू वर्कशीट पर चाहिए तो आप न्यू वर्कशीट सेलेक्ट करे. या एक्सिस्टिंग वर्कशीट  को सेलेक्ट करे।  मतलब जहा पर आपका डाटा हैं ताकि रिजल्ट वही दिखाई दे. ३) लोकेशन मैं वो सेल सेलेक्ट करे जहा पर आप पिवोट टेबल देखना चाहते हो.  ४) ओके बटन ...

Join Diploma in Software Engineering, Hardware Engineering, Animation & ...

What Is Microsoft Access and What Do You Use It For? What is a Database?...